नैनीताल में दर्दनाक हादसा : पाइंस क्षेत्र में 80 फुट गहरी खाई में गिरी थार, एक की मौत, दो गंभीर—SDRF ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के समीप पाइंस क्षेत्र में सोमवार को सैलानियों से भरी एक महिंद्रा थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50–60 मीटर (लगभग 80 फुट) गहरी खाई (गदेरे) में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या RJ60CG4574 कैंची धाम/भवाली से नैनीताल की ओर आ रहा था, तभी पाइंस क्षेत्र के पास तेज रफ्तार के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे—राहुल (निवासी हल्द्वानी), अरविंद (निवासी जोधपुर, राजस्थान) और युवराज (निवासी रूपनगर, राजस्थान)।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


हादसे की सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद और युवराज का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


रेस्क्यू टीम में शामिल सदस्य:
उप निरीक्षक भावना बिष्ट, हेड कांस्टेबल महेंद्र भंडारी, कांस्टेबल चंदन रौतेला, कांस्टेबल सतीश पांडे, होमगार्ड भुवन चंद, होमगार्ड रोहित कुमार, होमगार्ड कमल किशोर एवं चालक जीवन रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119