रफ्तार का कहर : सड़क किनारे चल रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिले के गरुड़ाबाज क्षेत्र में विगत दिवस तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे एक व्यक्ति को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मृतक की पहचान कैलाश सिंह बिष्ट पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी गरुड़ाबाज थाना दन्या के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन संख्या यूके01-टीए 4138 तेज गति से आया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे कैलाश सिंह बिष्ट को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कैलाश सिंह को स्थानीय लोग तत्काल धौलादेवी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


सूचना मिलते ही थाना दन्या के प्रभारी निरीक्षक दिनेश लाल महंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में शामिल वाहन को सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119