संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सूने मकान में मिला शव—हत्या की आशंका से हड़कंप
रूद्रपुर। घर से दोस्तों के साथ निकला 32 वर्षीय युवक अगले ही दिन सूने कमरे में मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां हालात को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत श्रीरामपुर के गांव अमृतनगर नंबर एक निवासी सुजय हीरा पुत्र सुभाष हीरा बीती रात अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सुनसान मकान में उसका शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि सुजय की हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
मृतक अपने पीछे पत्नी पूजा हीरा, 8 वर्षीय पुत्र शिवांश, 18 माह की मासूम पुत्री सृष्टि, माता संताना हीरा और नानी तुलाबती को छोड़ गया है। परिवार के अनुसार सुजय सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था और पूरी तरह स्वस्थ अवस्था में घर से निकला था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा