गर्मी से तपेंगे मैदानी क्षेत्र, तापमान में होगी वृद्धि-
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं। मैदानी क्षेत्र में अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 11 मई तक मैदानी क्षेत्रों में 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। पर्वतीय जिलों में ये 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
नौ मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। इस दौरान तेज और झोंकेदार सतही हवाएं चलने का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 10 और 11 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्र में गर्मी पडे़गी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न