पहचान छिपा किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया
देहरादून। पहचान छिपाकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना ली। पहचान खुली तो अपने दो साथियों से संबंध बनाने का दबाव बनाया। नहीं तो अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने तहरीर दी। कहा कि डेढ़ साल पहले वह नाबालिग थी। इस दौरान आईएसबीटी स्थित मॉल में एक युवक मिला। उसने अपना नाम राहुल निवासी निरंजनपुर बताते हुए पीड़िता से दोस्ती की। कुछ समय बाद उसे शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। दोस्ती के चार-पांच महीने बाद पीड़िता को पता लगा कि आरोपी का असली नाम सोफी मलिक है। उनसे धोखे से पीड़िता से दोस्ती की। पीड़िता ने उसका विरोध किया और कार्रवाई को कहा। आरोप है कि इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा।
डराया कि उसके पास पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं। जिन्हें वह वायरल कर देगा। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त शादाब कुरैसी और आहिल खान निवासी ब्राह्मणवाला से भी शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इन दोनों ने भी नशे में पीड़िता से बीते अगस्त में आईएसबीटी के पास स्थित मॉल में छेड़छाड़ की कोशिश की। आरोप है कि बीते 25 मार्च को सोफी मलिक ने पीड़िता से निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास मारपीट की और फरार हो गया। आरोप है कि इसके बाद डराकर 27 मार्च को आईएसबीटी के पास मिलने बुलाया। वहां पीड़िता का मोबाइल छीनते हुए मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सोफी मलिक और उसके दोनों साथियों के खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन