मां के साथ सोई आठ साल की बच्ची का अपहरण -घर के पास मक्के के खेत में पड़ी मिली

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मां के साथ सोई आठ साल की बच्ची को रात में कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और मां को भनक तक नहीं लगी। जब उठ कर जगी तो बच्ची गायब थी। मां ने काफी खोजबीन की और कुछ ही दूरी पर बच्ची खेत में पड़ी मिली। बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस मामले में जांच और मेडिकल की बात कह रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

घटना मंगलवार रात हल्द्वानी कोतवाली की टीपी नगर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां एक परिवार मजदूरी कर गुजर बसर करता है। बुधवार को बच्ची की मां पुलिस के पास पहुंची और बेटी का अपहरण किए जाने की बात कही। उसने पुलिस को बताया कि उसकी आठ साल की बेटी कक्षा दो की छात्रा है। मंगलवार रात वह बेटी के साथ सोई थी। इसी दौरान अज्ञात लोग उसके घर में घुसे और बेटी का अपहरण करके ले गए। जब वह सुबह उठी तो बेटी बिस्तर से गायब थी। मां का आरोप है कि बेटी घर के पास मक्के के खेत में पड़ी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119