प्रेमी जोड़े ने पहले निभाईं शादी की सारी रस्में, फिर उठाया दिल दहला देने वाला कदम
उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के बहसूमा क्षेत्र में एक युवा प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में निभाने के बाद कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले, जिनकी पहचान बुद्धनगर इलाके की निवासी राखी चौहान (21) और हरिद्वार के रहने वाले मनीष चौहान (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया कि मनीष और राखी प्रेम-प्रसंग में थे, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके परिवार वाले शादी की अनुमति नहीं देंगे, तो उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया।
प्रेमी जोड़े ने शादी की रस्में निभाने के बाद फंदा लगाकर दी जान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मनीष ने शादी की रिस्में निभाईं और फिर पेड़ पर फंदा लगाकर दोनों ने जान दे दी। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाने से दम घुटना पाया गया है और दोनों की मौत का समय भी लगभग एक ही है। उन्होंने बताया कि दोनों परिजनों ने लिखित में दिया है कि वे इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिजनों ने सोमवार को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी