प्रेमी ने प्रेमिका से बालिग होने पर शादी का वादा कर कई बार किया दुष्कर्म, अब प्रेमिका के बालिग होने पर मुकरा
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें पीडि़ता ने कहा है कि जब वह नाबालिग थी तो उसके साथ पढऩे वाले युवक ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तब प्रेमी ने बालिक होने पर शादी करने का वादा किया था। इसके बाद भी प्रेमी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि अब वह बालिग हो गई है और जब शादी के लिए कहा तो प्रेमी मुकर गया।
पुलिस के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने बताया कि उसके लंबे समय से भीमताल निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे, जब संबंध बने तो लड़की नाबालिग थी। नाबालिग रहते वक्त युवक ने उससे कहा कि जब वह बालिग होगी तो वह उससे शादी कर लेगा। यही झांसा देकर उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। कुछ वक्त पहले लड़की बालिग हुई और जब उसने शादी का वादा याद दिलाया तो प्रेमी मुकर गया। प्रेमिका के कई बार गिड़गिड़ाने पर भी वह नहीं माना, जिसके बाद लड़की ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर