ग्राफेस्ट में गूंजेगा ‘गुलाबी क्वीन’ का जलवा—आज हल्द्वानी में जैस्मीन सैंडलस का धमाकेदार लाइव शो
–ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पहली बार मेगा सांस्कृतिक उत्सव, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हेल्थ यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में आज 27 अप्रैल को बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रहे इस मेगा इवेंट को लेकर छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस खास मौके पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस अपने लाइव कॉन्सर्ट से समां बांधेंगी। ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मीन अपने सुपरहिट गानों जैसे ‘ यार ना मिले’, ‘Patola’ और ‘Sip Sip’ से युवाओं को झूमने पर मजबूर करेंगी। हल्द्वानी में उनका यह पहला बड़ा लाइव परफॉर्मेंस होगा, जिससे इस आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। हाईटेक साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज डिजाइन और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि हर प्रतिभागी को सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।
यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खास होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक और शैक्षणिक माहौल को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा