ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में ‘मुनैरा 2.0’ का धमाका: -वैश्विक मुद्दों पर गरजी युवा कूटनीति, एक लाख के इनाम ने बढ़ाई चमक

खबर शेयर करें 👉

भीमताल, 26 अप्रैल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में 25 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन ‘मुनैरा 2.0’ ने पूरे कैंपस को अंतरराष्ट्रीय माहौल में तब्दील कर दिया। तेज दिमाग, सशक्त विचार और वैश्विक सोच के संगम बने इस आयोजन में देशभर से आए प्रतिभागियों ने कूटनीति और संवाद की नई मिसाल पेश की।


विश्व के विभिन्न देशों के झंडों से सजे परिसर ने वैश्विक एकता और विविधता का जीवंत संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने माहौल को गरिमामय बना दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


इस अवसर पर निदेशक ने संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कुमाऊं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य में संवाद, सहयोग और संतुलित निर्णयों की आवश्यकता पर जोर दिया।


ईशिता कर्नाटक के स्वागत भाषण के बाद सचिव-जनरल सागर सिंह रावत ने गैवल बजाकर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।


सम्मेलन में विभिन्न समितियों के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों पर गहन बहस हुई। DISEC में मध्य पूर्व मानवाधिकार संकट, UNHRC में प्रवासन नीतियों के प्रभाव और UNDP में जीवाश्म ईंधन से दूरी के सामाजिक-आर्थिक असर पर विचार-विमर्श हुआ। वहीं ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और लोकसभा में सीमा पार प्रवासन व राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर तीखी बहस देखने को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


समापन समारोह में मुख्य अतिथि महिमा भट्ट का स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को कुल ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दी गई।


बेस्ट डेलीगेट का खिताब हार्दिक बरगली, सौरव सिंह बिष्ट और आकांक्ष्या जोशी ने जीता, जबकि लोकसभा में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का सम्मान सक्षम थापा को मिला।
उत्तराखंड, केरल, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर से आए प्रतिभागियों ने अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं एलिगैंसिया क्लब के रनवे सेगमेंट ने आयोजन में ग्लैमर का तड़का भी लगाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मुनैरा 2.0 ने न सिर्फ प्रतिभागियों पर गहरी छाप छोड़ी, बल्कि भविष्य में और बड़े व प्रभावशाली संवादों की उम्मीद भी जगा दी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119