स्कूल जा रही मासूम बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत-भाई को बचाने में गई बालिका की जान-
अल्मोड़ा 22 अगस्त। विकासखंड लमगड़ा के शहरफाटक में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक चालन ने स्कूल जा रही बालिका को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालिका ने ट्रक की चपेट में आने जा रहे अपने छोटे भाई को बचाने का प्रयास किया, इस दौरान वह पैराफिट से टकराने के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने आठे बजे कस्बा शहरफाटक, लमगड़ा में कुमारी सोनी बजेठा उम्र 9 वर्ष पुत्री हरीश सिंह बजेठा, निवासी ग्राम क्वेटा लमगड़ा अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इसी बीच सामने से एक ट्रक संख्या UK04CB 2021 आता दिखाई दिया। अपने छोटे भाई को बचाने के दौरान वह दुर्घटना स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गई।
बालिका सोनी की पैराफिट तथा वाहन के टायर के बीच दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका सर्वोदय पब्लिक स्कूल, शहरफाटक की छात्रा बताई जा रही है।इधर सूचना मिलने पर लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्यवाही कर शव को कब्जे पुलिस लेकर पीएम हेतु मोर्चरी भिजवाया। वाहन को सीज करने के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ 279/304A भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उक्त ट्रक को दीपक सिंह निवासी बांस बसवाड़ी, पाटी चम्पावत चला रहा था, जो हल्द्वानी से चंपावत को जा रहा था। शव को अल्मोड़ा लाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टेम । कर परिजनों को सौंप दिया
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत