उत्तराखंड…एसओजी बनकर पहुंचे बदमाश -युवक का अपहरण कर 18 लाख की फिरौती वसूली

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एसओजी टीम बनकर पहुंचे बदमाशों द्वारा युवक का अपहरण कर 18 लाख रुपये की फिरौती वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे और उनका हुलिया, बातचीत व व्यवहार बिल्कुल पुलिस टीम जैसा था, जिससे युवक उन्हें असली एसओजी कर्मी समझ बैठा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण


न्यू आदर्शनगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोग कार से उसके घर पहुंचे और खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताते हुए पूछताछ के बहाने उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि रास्ते भर उससे सख्ती से पूछताछ की गई और डराया-धमकाया गया। बाद में बदमाश उसे मुजफ्फरनगर के जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां उससे 18 लाख रुपये वसूल लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  होटल के कमरे में बीएसएनएल कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत -पंखे के हुक से लटका मिला शव


पुलिस अब मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना के पीछे कहीं वे लोग तो नहीं हैं, जिनके साथ पहले युवक ने कथित तौर पर “जादुई लोटे” के जरिए सम्मोहित कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस युवक के पुराने विवादों, जेल में बने संपर्कों और रंजिशों की भी पड़ताल कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद


इसके अलावा पुलिस आरोपियों की कार की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों और वाहन का सुराग मिल सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119