UKNEWS…शादी से मुकरा प्रेमी तो प्रेमिका पहुंची घर -रुड़की में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को प्रेम प्रसंग का मामला सड़क पर आ गया। तीन साल तक शादी का सपना दिखाने वाले युवक के मुकरते ही युवती अपने परिजनों के साथ सीधे उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगामा काट दिया। देखते ही देखते कॉलोनी में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला पंचायत तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार युवती और युवक के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि युवक ने कई बार शादी का भरोसा दिया, लेकिन जब युवती ने रिश्ते को नाम देने की बात की तो उसने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने परिवार के साथ युवक के घर पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती ने युवक पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं हटेगी। घर के बाहर काफी देर तक तीखी बहस और हंगामा चलता रहा। हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर पंचायत कराई।
घंटों चली पंचायत के बाद आखिरकार युवक पक्ष बैकफुट पर आ गया। बताया गया कि युवक के परिवार ने युवती और उसके परिजनों को शादी कराने का लिखित आश्वासन दिया।
शादी की तारीख और रस्मों को लेकर भी सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ और युवती अपने घर लौट गई। पुलिस के मुताबिक मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा