किचन से करियर तक: ग्राफिक एरा में शेफ भूपेंद्र रावत ने परोसे ‘हिमालयी स्वाद’ -छात्रों को दिए ग्लोबल सक्सेस के मंत्र
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग में आयोजित विशेष पाक कला कार्यक्रम में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भूपेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को हिमालयी व्यंजनों की वैश्विक संभावनाओं से रूबरू कराया।
कार्यक्रम में पारंपरिक स्वाद, आधुनिक प्रस्तुति और करियर मार्गदर्शन का अनोखा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शेफ भूपेंद्र सिंह रावत का लाइव कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन रहा। उन्होंने पारंपरिक हिमालयी व्यंजनों को आधुनिक प्लेटिंग और ग्लोबल प्रजेंटेशन के साथ तैयार कर छात्रों को सिखाया कि स्थानीय स्वादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान कैसे दिलाई जा सकती है। इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल ब्रांडिंग और सस्टेनेबल कुकिंग को भविष्य की पाक कला का अहम हिस्सा बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़कर व्यावहारिक शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमालयी व्यंजनों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए नवाचार और उद्यमिता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और अतिथि मौजूद रहे। अंत में शेफ भूपेंद्र सिंह रावत को सम्मानित किया गया तथा पारंपरिक व्यंजनों से सजे विशेष ‘हिमालयी लंच’ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल