महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जांच शुरू
काशीपुर। एक महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर उसके साथ सुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कोतवाली पहुंची एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती 18 जुलाई की रात लगभग 9 बजे वह घर में अकेली थी तथा खाना बनाने की तैयारी में थी।
आरोप लगाया कि गांव बन्नाखेड़ा और खंबारी निवासी दो युवक जबरन उसके घर में घुस आए और उसको अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को बताएगी तो उसके पति को जान से मार देंगे। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी