पाटी थाने से लापता जवान अल्मोड़ा से बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। पाटी थाने में तैनात होमगार्ड रोहित परवाल पांच दिन बाद अल्मोड़ा जिले के शहर फाटक इलाके से बरामद हो गया है। इससे पुलिस विभाग और जवान के परिजनों ने राहत की सांस ली। पाटी के थानाध्यक्ष देव नाथ गोस्वामी ने बताया कि परेवा, रीठासाहिब निवासी रोहित परवाल बीते सोमवार से गायब रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

उन्होंने बताया कि जवान की खोजबीन में सिविल पुलिस के अलावा एसओजी टीम जुटी थी। बताया कि पाटी से लेकर हल्द्वानी-अल्मोड़ा की सीमा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें जवान की लोकेशन शहर फाटक के आसपास दिखी। गुरुवार शाम जवान को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119