बाइक स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
हल्द्वानी। बाइक स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हर्षिता गार्डन निवासी शिवम पुत्र बनवारी लाल खेतीबाड़ी का काम करता है। वह अपने पिता बनवारी के साथ बाजार आया हुआ था। वापस लौटते समय लालडांठ केे पास उसकी बाइक सामने से तेज गति से आ रही स्कूटी से टकरा गई।
इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर शिवम की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल स्कूटी सवारों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल : गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाश जिला बदर, दो पर अदालत की नरमी
उत्तराखंड : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारत के भविष्य की नई दिशा -संवाद प्रतियोगिता में हिमानी सनवाल प्रथम