विधायक ने किया भैसियाछाना के ऐरीखान में जनसम्पर्क-

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम ऐरीखान का भ्रमण कर जनता से संवाद किया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी ने उन्हें चुनाव में विजयी बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जनता द्वारा विधायक के सम्मुख क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं रखी जिनमें मोटर मार्ग डामरीकरण,पेयजल,शिक्षा तथा स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याएं प्रमुख थी।विधायक ने क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

विधायक ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अल्मोड़ा की जनता ने उन्हें जिताकर विधानसभा भेजा है वे जनता के उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।इसके पश्चचात् ग्राम थिकलना में आयोजित श्री अखण्ड रामायण पाठ में विधायक सम्मिलित हुए।ग्राम थिकलना में भी विधायक तिवारी ने क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया तथा जनता को विश्वास दिलाया कि उनके क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उनके निरकरण के लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

भ्रमण कार्यक्रम में विधायक तिवारी के सात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन चन्द्र पाण्डेय,ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रेम कुमार,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र प्रसाद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोपाल सिंह,पूर्व प्रधान नैन सिंह,पूर्व सरपंच महेश राम,केवलानंद भट्ट, ताराचंद्र भट्ट,धनीराम,भगवान सिंह,राजेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह,योगेन्द्र सिंह,दानसिंह नेगी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119