विधायक ने किया तलाड़बाड़ी, रैखोली एवं सरकार की आली का भ्रमण, विकास कार्यों के लिए निधि से दिया धन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने रविवार को ग्रामसभा तलाड़बाड़ी, रैखोली एवं सरकार की आली का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
जनता की मांग पर विधायक मनोज तिवारी ने विकास कार्यों के लिए रैखोली में ढाई लाख रूपये एवं तलाड़बाड़ी में तीन लाख रूपये विधायक निधि से दिए।सरकार की आली में हुई बैठक में लोगों ने विधायक तिवारी को अवगत कराया कि पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत जल निगम कालोनी से सिद्धदेश्वर मन्दिर तक मोटर निर्माण कार्य अभी तक नहीं हो पाया है।लोगों ने विधायक से मांग की है कि जनहित में उक्त मोटर मार्ग का निर्माण कराया जाए ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।श्री तिवारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे इस मोटर मार्ग निर्माण के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम में विधायक तिवारी के साथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोरा,पी०सी०सी०सदस्य हर्ष कनवाल,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण बिष्ट,अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, ग्राम प्रधान धीरेन्द्र गैलाकोटी, ललित भण्डारी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, धनसिंह,संदीप तड़ागी,विमला बाराकोटी, कौशल्या देवी,नन्दी भण्डारी, अमित,नितिन रावत,पी०सी०ग्वासाकोटी,नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी