मुखानी थाना क्षेत्र में मोबाइल नहीं दिलाया तो नौवीं की छात्रा ने हाथ की नस काटकर लगाई फांसी
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा को परिजनों ने मोबाइल नहीं दिलाया तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मुखानी थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बीते बुधवार देर शाम उन्हें एक निजी अस्पताल से मामले की सूचना मिली। छात्रा अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस पूछताछ में लामाचौड़ निवासी राजन कुमार ने बताया कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ किसी काम से आरटीओ ऑफिस जाना था। इसी बीच उनकी 13 वर्षीय बेटी वंशिका मोबाइल की मांग करने लग गई। उन्होंने मोबाइल की जगह पढ़ाई पर ध्यान लगाने की बात कही और घर से चले गए। जब वापस लौटे तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील