दुबई से 19 दिन बाद गांव पहुंचा युवक का शव
हल्द्वानी। बेतालघाट ब्लॉक के गांव ताड़ीखेत निवासी आनंद सिंह परिहार (40) का शव 19 दिन बाद दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा। गुरुवार को युवक की अंत्येष्टि कर दी गई। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनंद सिंह परिहार की एक अक्तूबर को दुबई में मौत हो गई थी। मौत की वजह हार्टअटैक बताई गई है। परिजनों के मुताबिक फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट 17 दिन बाद मिलने की बात कही गई है। मृतक के भांजे संतोष सिंह ने बताया कि मामा दुबई में एक होटल में काम करते थे। होटल से काम खत्म करने के बाद वापस अपने कमरे की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी मौत की सूचना मिली। गुरुवार को शव अंत्येष्टि कर दी गई। संतोष ने बताया कि मामी और बच्चे बेंगलुरू में रहते थे, सूचना के बाद गांव आ गए थे। माता-पिता गांव में रहते हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर