मुस्लिम युवक ने दो सालों तक लडक़ी से अपनी पहचान छुपाकर किया प्रेम का नाटक, रेप व पहचान छुपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना में लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवक पर नाम बदलकर लडक़ी को फंसाने का आरोप लगा है। लडक़े ने अपनी पहचान उजागर होने के बाद लडक़ी को फंसाने का प्रयास किया और तस्वीर, वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। लेकिन स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों तक बात पहुंची तो आरोपी लडक़े की साजिश का पर्दाफाश हो गया। जानकारी के अनुसार मुस्लिम युवक ने दो सालों तक लडक़ी से अपनी पहचान छुपाकर प्रेम का नाटक किया और बात शादी तक पहुंच गई। इसी दौरान लडक़ी को उसकी हकीकत का पता चला तो उसने संबंध तोडऩे की बात कहनी शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


लडक़ी के विरोध पर युवक ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। युवती ने जब पहचान छुपाने को लेकर नाराजगी जताई तो वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसकी सूचना इलाके में फैली तो हिंदूवादी संगठन, भाजयुमो कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय युवा एकजुट हो गए। मुखानी थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने रेप और पहचान छुपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119