ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में आज सुबह ट्रक और कार की भिड़ंत में सीपीयू में तैनात दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सीपीयू उधमसिंह नगर के काशीपुर में तैनात दरोगा पवन भारद्वाज के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - कुमाऊं मंडल की 58 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क कटा


सीपीयू काशीपुर में तैनात पवन भारद्वाज का शव इस हादसे के बाद कई घंटों तक कार में ही फंसा रहा। बाद में क्रेन व कटर की सहायता से कार के अगले हिस्से को काटकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119