विद्युत समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, अवर अभियंता का फोन बंद -ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
नैनी/जागेश्वर। भैसियाछाना ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरूला में विगत 20 से 25 दिनों से लाइट का बहुत बुरा हाल है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत तरूला के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लाइनमैन को बार-बार फोन करते-करते लोग थक चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत पर लाइनमैन दो या तीन दिन में आता है और फ्यूज जोड़कर चला जाता है, उसके जाते ही 3- 4 घंटे के बाद फिर हालत पहले जैसे हो जाते हैं और लाइट चली जाती है। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत में लगभग 40 से 50 परिवार रहते हैं, जो कि कई रातें अंधेरे में गुजार रहे हैं। बताया कि उन्होंने इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता को भी सूचित किया, लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस संबंध में गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे जब अवर अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो विद्युत विभाग के अवर अभियंता का नंबर 9412093211 बंद मिला। शिकायत को हल करना तो दूर मोबाइल को बंद रखना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
विदित हो कि इस समय मानसून सत्र चल रहा है, जिलाधिकारी अल्मोड़ा विनीत तोमर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने व फोन हमेशा खोले रखने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद भी अवर अभियंता का फोन बंद रहना अपने आप में एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। फिलहाल ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था सही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव
UKnews-जमीन विवाद में चाचा पर फायरिंग करने वाला भतीजा गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद