पिथौरागढ़-55 बोतल 40 अध्धे के साथ तस्कर गिरफ्तार-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल की रिपोर्ट-
पिथौरागढ़,के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ अनिल मनराल के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में गुरुवार को थाना गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा एसआई मोहन चंद जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त जगदीश सिंह बोहरा पुत्र मोहन सिंह निवासी खड़की पो. खिरमान्डे थाना गंगोलीहाट जनपद पिथौरागढ़ के कब्जे से 55 बोतल एवं 40 अददे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई ।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में मुकदमा अपराध संख्या 33/21धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना पुलिस ने कहा है कि उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा । गिरफ्तारी टीम मेंएसआई मोहन चंद्र जोशी,
कानि0 भगवत सिंह मेहरा, कानि0 राहुल रावत,
कानि0 संजू राम कानि0 नीरज चन्द शामिल रहे ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण