पत्नी से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात, फिर पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

खबर शेयर करें 👉

नोएडा में थाना रबूपुरा में तैनात एक कांस्टेबल ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि वह अपनी पत्नी से वीडियो कॉल  पर बात कर रहा था इसी दौरान उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद गांव मोहम्मदपुर के पास थाने की जीप में सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।


पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी को अनहोनी की आशंका हो गई थी। उसने घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कांस्टेबल काफी दिनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव से जूझ रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK: सहस्रधारा रोड की 18 बीघा पुश्तैनी जमीन का फर्जीवाड़ा -हाईकोर्ट के आदेश पर बिल्डर समेत दो पर केस


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 सितंबर की देर रात को कांस्टेबल अंकुर राठी (28) थाना प्रभारी की जीप में तेल डलवाने के लिए ग्राम मोहम्मदपुर जीप लेकर अकेले गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी का वीडियो कॉल आया, वीडियो कॉल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अंकुर ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अंकुर की पत्नी ने थाना प्रभारी को इस घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तो अंकुर जीप में लहूलुहान अवस्था में मिला। अत्यंत गंभीर हालत में अंकुर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात को अंकुर की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा


पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कांस्टेबल अंकुर राठी पारिवारिक कलह से परेशान थे। वह 2016 बैच का कांस्टेबल था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119