एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दन्या पुलिस ने 3.93 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
अल्मोड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चल रही चेकिंग के तहत यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में तस्करी की शराब बरामद की है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 3.93 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है।
मामला जिले के दन्या थानांतर्गत का है। थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी एवं एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गरुड़ाबाज तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकअप संख्या यूके04सीसी-6066 को रोककर चेक किया, तो उसमें से चालक मनोज कुमार के कब्जे से कुल 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र गोधन सिंह, निवासी ग्राम पुभाऊं, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक बहुगुणा, विनोद डसीला, कुन्दन सिंह, राजेश भट्ट व राकेश भट्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी