बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के चर्चित तरुण हत्याकांड का खुलासा -आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित तरुण सिंह रावत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रहृलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने पति-पत्नी को आंवला गेट से पहले इंद्रानगर के पास गोला जंगल से गिरफ्तार किया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि बीती शनिवार की रात्रि मृतक तरुण के पिता राधेश्याम ने बनभूलपुरा थाने में तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया था कि उनके बेटे तरुण सिंह रावत की हत्या गीता साहू और उसके पति अनिल साहू ने मिलकर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

पुलिस पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक तरुण सिंह का आरोपी गीता साहू से प्रेम संबंध था। गीता ने तरुण को यह भरोसा दिलाया कि वह अपने पति से तलाक लेकर उससे विवाह करेगी, जिसके चलते तरुण ने उस पर काफी धन खर्च किया, लेकिन जब तरुण को यह अहसास हुआ कि दोनों पति-पत्नी मिलकर उसका आर्थिक शोषण कर रहे हैं, तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। तरुण के बढ़ते दबाव से परेशान होकर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बीते शुक्रवार की मध्यरात्रि गीता साहू ने तरुण को पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया और रात्रि विश्राम के लिए रोक लिया। जब तरुण गहरी नींद में सो गया, तब अनिल साहू ने बाहर से एक भारी पत्थर लाकर उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी अनिल कुमार साहू पुत्र बिपाती लाल साहू और गीता देवी साहू पत्नी अनिल साहू निवासी गौजाजाली उत्तर पुरानी आईटीआई बरेली रोड हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। टीम में थानाध्यक्ष नीजर भाकुनी, एसआई सुशील जोशी, एसआई नीरज चौहान, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल भूपेन्द्र ज्येष्ठा, हरीश रावत, महिला कांस्टेबल सोनिया रानी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119