सड़क तो दूर कनारीछीना से कुनखेत गांव में जाने के रास्ता तक सही नहीं-
अल्मोड़ा। गुरुवार रात्रि 11बजे अर्जुन की पत्नी तानु देवी को अचानक पीड़ा उठी तो आशा कार्यकर्ता गीता देवी , देवेन्द्र सिंह,कैलाश सिंह, हरेंद्र सिंह, राजू भंडारी ललित सिंह आदि लोगों ने गांव कुंनखेत से तानू देवी को रात को 12बजे जैसे तैसे टार्च की लाईट के जरिए निकटतम मार्केट कनारीछीना पहुंचाया। उसके बाद कनारीछीना से प्राईभेट गाडी से निकटतम अस्पताल धौलछीना में तानु देवी को एडमिट किया गया। सुबह सात बजे तानू देवी ने लड़की को जन्म दिया बच्चा व मां दोनों स्वस्थ हैं।
सड़क तो दूर की बात कनारीछीना से कुनखेत गांव में जाने के लिए ठीक ढंग से चलने का रास्ता नहीं है। शासन प्रशासन तो हमेशा स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं के बारे में बहतर बनाने की बातें करती है।अगर गांवों में किसी गर्भवती महिलाओं को निकटतम अस्पताल तक पहुंचाने के लिए न कोई 108की सुविधा और न चलने के रास्ते गांव वालों की मदद से डोली के सहारे निकटतम अस्पताल लेजना पड़ता है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा