उत्तराखंड: स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा महंगा -नैनीताल पुलिस का एक्शन, दो बसों के कटे चालान
नैनीताल। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए भीमताल और भवाली क्षेत्र में स्कूल बसों की सघन चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर दो स्कूल बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में संचालित स्कूल बसों की नियमित जांच की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्कूल वाहन में अनियमितता मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इसी क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा द्वारा भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में संचालित 06 स्कूल बसों की गहन जांच की गई।
चैकिंग के दौरान सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित पाए गए, लेकिन दो बसों में गंभीर लापरवाही सामने आई। एक बस में मेडिकल किट ही मौजूद नहीं थी, जबकि दूसरी बस में रखी दवाइयां एक्सपायर मिलीं।
इस पर पुलिस ने दोनों वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
नैनीताल पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा स्कूल बसों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित