उत्तराखंड-मां को मारने निकला बेटा : रम्पुरा में बटनदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार -जेल भेजा गया
रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में एक युवक अपनी मां की हत्या की धमकी देते हुए अवैध बटनदार चाकू लेकर घूमता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 31 सेंटीमीटर लंबा अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 9:34 बजे यूपी-112 पर सूचना मिली कि वार्ड नंबर 21 रम्पुरा निवासी एक युवक हाथ में बड़ा चाकू लेकर अपनी मां को मारने की नीयत से घूम रहा है। सूचना देने वाले सौरभ गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पुराने अस्पताल स्थित मोर्चरी के पास मौजूद है और काफी आक्रामक व्यवहार कर रहा है।
सूचना पर चौकी प्रभारी रम्पुरा उपनिरीक्षक पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आनन्द शर्मा पुत्र भोला नाथ शर्मा निवासी रम्पुरा बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट से करीब 31 सेंटीमीटर लंबा अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चाकू का फल तेज धारदार और नुकीला था, जिसे बटन दबाते ही खोला और बंद किया जा सकता था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका परिवार से विवाद चल रहा है और वह अपनी मां, भाई तथा पत्नी को मारने या खुद आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम