जंगल में मिला बुजुर्ग का कंकाल -एक साल से लापता व्यक्ति के रूप में हुई पहचान
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत खर्ककानातोली के जंगल में एक बुजुर्ग का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त की गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम कुछ ग्रामीण जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक नर कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कंकाल की पहचान खर्ककानातोली (बांसानी) निवासी 70 वर्षीय शेर सिंह पुत्र दान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेर सिंह करीब एक साल से लापता थे और उनकी गुमशुदगी उनके चचेरे भाई द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
जंगल में अचानक कंकाल मिलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई नई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज