अल्मोड़ा जिला अस्पताल में एआई आधारित जांच किट शुरू -बिना सुई लगे 60 सेकंड में मिलेगी रिपोर्ट

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। अस्पताल परिसर में एआई आधारित जांच किट स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को बिना सुई लगाए कई आवश्यक स्वास्थ्य जांचों की सुविधा मिलने लगी है।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार पर्ची काउंटर के समीप स्थापित इस किट के माध्यम से मरीज के चेहरे को स्कैन कर 20 से 60 सेकंड के भीतर प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। इससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और जांच प्रक्रिया अधिक तेज व सुविधाजनक बनेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान


यह सुविधा ‘अमृत स्वस्थ भारत’ योजना के तहत शुरू की गई है। नई तकनीक के जरिए पारंपरिक जांचों में लगने वाला समय कम होगा और मरीजों को तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


इस प्रणाली में मोबाइल फेस स्कैनिंग तकनीक के माध्यम से शरीर के विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों का आकलन किया जाता है। इसके जरिए ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, हीमोग्लोबिन तथा स्ट्रेस लेवल जैसी जांचें आसानी से की जा सकती हैं।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस तकनीक से मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मां और दो नाबालिग बेटियों ने खाया कीटनाशक -हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी रेफर


जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. एच. सी. गडकोटी ने बताया कि एआई आधारित इस जांच सुविधा से मरीजों को तेजी से स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही इससे समय की बचत होगी और जांच प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक प्रभावी व सुविधाजनक बन सकेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119