छुट्टी पर आया था वतन का सिपाही, सड़क हादसे ने छीन ली सांसें

खबर शेयर करें 👉


सितारगंज। गांव कैलाशपुरी निवासी आईटीबीपी जवान त्रिलोक कुमार की शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पिता ओमप्रकाश के साथ खटीमा से बाइक से घर लौट रहे थे। गांव बघौरी के पास किच्छा हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के सामने अचानक खनन वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


हादसा इतना भयावह था कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उप जिला अस्पताल, सितारगंज ले गई, जहां डॉक्टरों ने जवान त्रिलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। उनके पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।


परिजनों ने बताया कि त्रिलोक कुमार आईटीबीपी में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग लद्दाख में थी। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आए थे। परिवार के साथ समय बिताने और रिश्तेदारों से मिलने की खुशी अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। जवान अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


जवान की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां-पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को खटीमा में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119