थाने में नहीं मिली सुनवाई, अदालत पहुंचा पीड़ित -दो भाइयों पर दर्ज हुआ मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। न्यायालय के आदेश पर झनकईया थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम बग्घा चौवन निवासी अर्जुन कुमार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 25 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे वह अपने छोटे भाई सूरज कुमार को घर के पास उतारकर मां की दवा लेने चौराहे गया था। इसी दौरान गांव के ही दया राम व काशी राम पुत्र मुन्नू एक राय होकर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया के साथ पहुंचे और उसके भाई सूरज पर जानलेवा हमला कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


जब अर्जुन दवा लेकर वापस लौटा तो उसने देखा कि दोनों आरोपी उसके भाई को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे थे। शोर मचाने पर मां और बहन मौके पर पहुंचीं और बमुश्किल सूरज को बचाया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़ित का आरोप है कि 28 सितंबर को आरोपी उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 7 अक्टूबर 2025 को वह थानाध्यक्ष झनकईया के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद 8 अक्टूबर को डाक द्वारा और 4 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब झनकईया पुलिस ने दया राम और काशी राम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119