ओखलकांडा विकास खन्ड के शिक्षक विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले भीमताल विधायक राम सिंह कैडा़ से
भीमताल। रविवार को ओखलकांडा में विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं के समबन्ध में ओखलकांडा विकास खन्ड के शिक्षक माननीय विधायक जी से मिले, विधायक जी द्वारा मौके पर ही जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर जल्द समस्याओं के निदान करने को कहा. साथ ही विकास खन्ड में शिक्षकों की कमी को पूरा करने हेतु आगामी विधानसभा सत्र में बात रखने का आश्वासन दिया और शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री से जल्द ही मुलाकात कर उचित निर्णय लेने हेतु भी आश्वासन दिया।

ओखलकांडा में वर्तमान में 53 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक एवं 06 विद्यालय शिक्षक विहीन चल रहे हैं. उच्च प्राथमिक में 15 विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. इस सत्र में स्थानान्तरण और पदोन्नति होने के बाद भी अन्य ब्लाकों से शिक्षक नहीं आ पा रहे हैं जिनके लिए स्पष्ट नीति बनना जरूरी है. एकल शिक्षक होने से विकास खन्ड में अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कई बार विद्यालय बन्द होने की नौबत आ रही है, आगनबाडी़ केन्द्र से विद्यालय संचालन करने को बोलने पर वह कहते हैं कि हमें विद्यालय संचालन का कोई भी आदेश नहीं है।
विधायक जी को बताया गया कि यदि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर अध्यापक को जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए.
विधायक जी से मुलाकात करने वालों में उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ओखलकांडा के ब्लॉक मंत्री गोपाल बिष्ट, ब्लॉक कोषाध्यक्ष हीरा बसानी, दिनेश भट्ट, विपिन पलड़िया, राजेश पान्डेय, प्रकाश बोरा, महेश परगाई, आदि उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार की ठगी -फर्जी दरोगा गिरफ्तार
राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर