दस तोला सोने के आभूषणों पर चोरों ने किया हाथ साफ-
अल्मोड़ा। क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को शैल में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर आठ से 10 तोले सोने के जेवर पार कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आंचल दुग्ध डेरी पातालदेवी में कार्यरत ग्राम शैल एनटीडी निवासी राजेश कुमार नंदा ने तहरीर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी राप्रावि कफलकोट में प्रधानाध्यापिका है। सोमवार को घर में ताला लगाकर वह परिवार के साथ कहीं गए थे। जब उनकी भतीजी घर में आई तो मकान को दरवाजा व ताला टूटा मिला। भतीजी के सूचना देने पर भवन स्वामी अपने घर पहुंचे। इस दौरान घर में अलमारी से कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। घर से करीब आठ से 10 तोला सोना व अन्य चांदी के जेवरात गायब मिले। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल