पैर फिसलने से जंगलियागांव में युवक की दर्दनाक मौत, डेंटल क्लिनिक हल्द्वानी में था फार्मासिस्ट

खबर शेयर करें 👉

भीमताल/नैनीताल। ब्लॉक भीमताल के ग्राम सभा जंगलियागांव में दीपावली की रात दर्दनाक हादसे में एक युवक की पैर फिसलने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। 

 

जानकारी के अनुसार जंगलियागांव कंचन बेलवाल‌ (27) पुत्र शांता कुमार बेलवाल प्रकाश डेंटल क्लिनिक हल्द्वानी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। रविवार दीपावली मनाने वह हल्द्वानी से घर आये हुए थे। शाम को दीपावली की पूजा पाठ करने के बाद वह घर से ऊपर कुछ दूरी पर स्थित दुकान में जा रहे थे कि अचानक पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने खाई से निकलकर उन्हें सीएचसी भीमताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल रिफर कर दिया। जहां सुबह 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गयी है। घटना के बाद वृद्ध मां-बाप का रो-रो के बुरा हाल है। युवक का गमगीन माहौल में सोमवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119