उत्तराखंड : दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा -दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद
रुद्रपुर। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें झाड़ियों और सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे और ग्राहक मिलने पर कम कीमत में बेचने की तैयारी करते थे।
पुलिस के अनुसार, आठ सितंबर को अमन की बाइक विशाल मेगा मार्ट के पास स्थित कॉम्प्लेक्स की पार्किंग से चोरी हो गई थी। वहीं सागर अरोरा की बाइक मुख्य बाजार में ग्रोवर फर्नीचर के सामने से चोरी हुई थी। दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अजय गणपति ने घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
निर्देश के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की सुरागरसी-पतारसी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित सेक्शन इंजीनियर कार्यालय के पास झाड़ियों में दो युवक तीन दोपहिया वाहनों के साथ मौजूद हैं और उन्हें बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद अरमान पुत्र अली हुसैन, निवासी मलसी, मूल निवासी सुकटवा ज्वालापुर, बिलासपुर और अरमान पुत्र नन्हे, निवासी मलसी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट हटा देते थे और वाहनों को सुनसान स्थानों या झाड़ियों में छिपा देते थे। ग्राहक मिलने पर इन्हें कम कीमत में बेचने की तैयारी की जाती थी।
दोनों आरोपियों की संयुक्त संलिप्तता सामने आने पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, दीपक बहुगुणा, कांस्टेबल हरीश रावत, हयात चंद्र और महेश पंचपाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : मालदार दान सिंह बिष्ट की 62वीं पुण्यतिथि पर ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान आयोजित
उत्तराखंड : सड़क धंसने से खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत -रामनगर-रानीखेत मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल