उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को लेकर गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय, सर्च कमेटी, यूजीसी और कुलपति प्रो. किशोर शास्त्री को किया नोटिस जारी-
नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुकुल कांगड़ी डीम्ड विश्वविद्यालय, सर्च कमेटी, यूजीसी और कुलपति प्रो0 किशोर शास्त्री को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान व न्यायमुर्ति एनएस धनिक की खण्डपीठ में हुई।
मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी राजीव सिंघल ने कुलपति गुरुकुल कांगड़ी की नियुक्ति को चुनौती देते हुए कहा है कि यह नियुक्ति यूजीसी की नियमावली के विरुद्ध की गई है। कुलपति के पास दस साल का प्रोफेसर रहते हुए पढ़ाने का अनुभव नहीं है। उन्होंने बिना अनुमति लिए 1998 में कांग्रेस पार्टी से पीलीभीत में चुनाव लड़ने के लिए टिकट लिया था। उन्होंने हाईस्कूल 1976 में और इंटर 1977 में किया ।इस प्रकार एक साल में इंटर कैसे किया जा सकता है। इसलिए इनकी नियुक्ति को निरस्त किया जाय ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न