चीनी मिल के एमडी चन्द्रेश यादव को हाई कोर्ट का अवमानना नोटिस जारी-
नैनीताल। चीनी मिल कर्मचारियों को बीआरएस का लाभ नहीं देने पर हाईकोर्ट ने चीनी मिल के एमडी चन्द्रेश यादव को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि जनवरी पहले हफ्ते में कोर्ट को शपथ पत्र के साथ जवाब दें। मामले के अनुसार हरीश तिवारी समेत 53 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दाखिल कर कहा कि उन्होंने बीआरएस चीनी मिल गदरपुर से लिया जिसके बाद सरकार ने 29 दिसंबर 2016 को आदेश जारी कर कहा कि इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ चीनी मिल दे । लेकिन उन्हें यह लाभ नहीं मिला।
जिसके बाद कोर्ट ने 3 मार्च 2021 को एमडी को आदेश जारी कर कहा कि इन कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिया जाए जिसके खिलाफ चीनी मिल ने स्पेशल अपील दाखिल की । जिसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब 53 कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल कर कहा है कि उनके वित्तीय लाभ पर अब भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है जो गलत है और अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश को मानने को तैयार नहीं है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



देहरादून: संस्कृति लोक कॉलोनी में किराए के कमरे में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी