लेंटर पर कार्य करने पहुंचे ग्रामीण की हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से मौत

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। रविवार तड़के मंडलसेरा ऊपरी वार्ड के भनार तोक में लेंटर का कार्य करने पहुंचे 45 वर्षीय ग्रामीण की हाईवोल्टेज विद्युत लाइन के संपर्क में आने से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

बता दें कि भनार तोक निवासी जगदीश प्रसाद के घर में लेंटर का कार्य चल रहा था। तभी लेंटर के कार्य में मजदूरी करने पहुंचे सुंदर राम लोहे की सीढ़ी को छत में ले जाते समय सीढ़ी हाईवोल्टेज विद्युत लाइन से टच हो गई, जिसके के संपर्क में आए ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम करवाया। इधर घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोगों ने विद्युत विभाग से लोगों के घरों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइनों को व्यवस्थित करने की मांग की है।    

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119