करवाचौथ पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। करवाचौथ के दिन सुहागिनें अपने पति की दीघायु के लिए वत्र रखती है और पति की आयु की लंबी दुआं मांगती है। ऐसे में घर जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। करवाचौथ पर छुट्टी लेकर घर जा रहे युवक की गोरापड़ाव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दून घाटी में सीलिंग की सरप्लस जमीन की खरीद-फरोख्त पर हाईकोर्ट की रोक, रजिस्ट्री न करने के निर्देश

जानकारी के अनुसार यूपी के फरीदपुर बरेली निवासी मनोज कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र सुरेश गुप्ता हल्द्वानी के एक चाट भंडार में काम करता था। मंगलवार को मनोज करवाचौथ पर घर जा रहा था। वह रात में वह बाइक से बरेली के लिए निकल गया। बताया जा रहा है कि  गोरापड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने मनोज को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में वाहन के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल की पूर्व छात्रा रुचिका भट्ट का न्यायिक सेवा में चयन -विद्यालय ने किया भव्य अभिनंदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119