युवक ने युवती और खुद को गोली मारी, दोनों की मौत

खबर शेयर करें 👉

मेरठ जिले के पंचगांव पट्टी अमर सिंह गांव में रविवार की रात एक युवक ने एक युवती के घर में घुसकर उसे कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली और घटनास्थल पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक का नाम मनीष (25) पुत्र श्रीचंद है, जबकि युवती का नाम विधि (21) है जो युवक के पड़ोस में रहती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि रात करीब दो बजे थाना भावनपुर पुलिस को सूचना मिली कि पंचगांव पट्टी में एक युवक ने युवती के घर में घुसकर उसे गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी

भावनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक के घरवालों ने हाल ही में उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह शादी करना नहीं चाहता था। संभवतः इसलिए उसने युवती की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चाकू से गोदकर मोबाइल कारोबारी की हत्या

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119