पति के उत्पीड़न से परेशान महिला ने जीजा पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा। यहां नगर निवासी एक महिला ने अपने जीजा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रुप से ग्राम बल्वी मुनस्यारी, पिथौरागढ़ निवासी एक महिला ने धारानौला चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसका पति उससे आये दिन शराब पीकर मारपीट करता है।
पति के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने बच्चों को साथ लेकर अल्मोड़ा रहने आई। यहां डोबानौला में वह किराए के कमरे में रहती है। करीब 50 मीटर दूर उसकी बहन व जीजा रहते हैं। महिला का आरोप है कि जब वह कमरे में अकेले होती है तो उसका जीजा उससे छेड़खानी करता है और गंदी हरकतें करता है और बच्चों को किडनैप करने की धमकी देता है।
महिला ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने व आरोपित जीजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार