लॉज में ठहरे व्यक्ति का बैग चुराने वाला युवक दबोचा
अल्मोड़ा। उन्नाव जिले से आकर रानीखेत में एक लॉज में ठहरे व्यक्ति को एक युवक ने नगदी व सामान समेत बैग चुरा लिया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन की और चोर का पता लगा लिया। इस चोर को मय सामान समेत दबोच लिया गया है। जो 20 वर्षीय युवक है मामला के अनुसार नौरावा उन्नाव निवासी रोहित यादव 15 फरवरी 2024 को रानीखेत के एक लॉज में ठहरा हुआ था। जहां से उसका बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़ों के अलावा जरुरी कागजात व 4200 रुपये की नगदी थी
इसकी तहरीर उसने 17 फरवरी 2024 को कोतवाली रानीखेत में दी। जिस पर धारा-379 भादवि के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रानीखेत हिमांशु पंत के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने गहन छानबीन की और आज चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 20 वर्षीय युवक विजय सिंह राणा पुत्र सुरेन्द्र सिंह राणा, निवासी ग्राम विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा को गगास पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के कपड़े, जरुरी कागजात व 2800 रुपये नगद बरामद किया गया। उसने बताया कि शेष रुपये खर्च कर दिए हैं। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक बद्री सिंह भण्डारी, हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल कमल गोस्वामी व अशोक गिरी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश