ओखलकांडा के युवक ने रुद्रपुर में फांसी लगाकर जान दी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। गत रात्रि मोहल्ला आदर्श कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर में पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से ग्राम नरखेरा ओखलकांडा निवासी 30 वर्षीय गोधन सिंह अपने पिता कुन्दन सिंह के साथ यहां मोहल्ला आदर्श कालोनी वार्ड 36 में किराये पर रहता था और सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

उसके पिता भी किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। बताया जाता है कि गत रात्रि पिता कुन्दन सिंह जब ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे तो पुत्र गोधन फांसी पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आस पड़ोस के कई लोग वहां आ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर आये। उन्होंने शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक गोधन के परिजन भी यहां आ गये, उनमें कोहराम मच गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119