पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने खुद को लगाई आग, झुलसा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र में शनिवार को ससुराल आए टीपीनगर क्षेत्र निवासी विशाल मौर्य ने पत्नी के घर चलने से मना करने पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। ससुरालियों ने किसी तरह आग बुझाकर युवक को एसटीएच में भर्ती कराया है। करीब 50 झुलसे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह छह दिन पहले घरेलू विवाद के बाद मायके आई अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। टीपीनगर नीलांचल कॉलोनी फेज नंबर दो निवासी विशाल मौर्य की शादी चार महीने पहले तीनपानी की रहने वाली युवती से हुई थी। छह दिन पहले विशाल ने मां के बीमार होने पर पत्नी से कुछ बनाने को कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। एसटीएच में भर्ती विशाल मौर्य ने बताया इसके बाद उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

पिछले तीन दिन से वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल के चक्कर काट रहा था। शनिवार को दोपहर एक बजे भी वह पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन पत्नी ने साथ चलने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसके साले उसके साथ मारपीट कर दी। हताश होकर उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। वहीं विशाल के पिता का आरोप है कि उसके बेटे से तलाक की मांग की जा रही थी। घटना दोपहर की थी, लेकिन ससुराल वालों ने इसकी सूचना उन्हें शनिवार की देर शाम दी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवक ने अपने ऊपर खुद आग लगाई है। घायल युवक व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसका करीब 45-50 प्रतिशत शरीर झुलस चुका है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119