काशीपुर क्षेत्र की युवती ने अमरोहा के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने अमरोहा के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात यूपी के अमरोहा निवासी अरविंद कुमार पुत्र निहाल सिंह से हुई थी। तभी से वह उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। चार साल बीतने के बाद भी उसने शादी नहीं की। कुछ दिन पहले उसने जब अरविंद से शादी के लिए कहा तो वह दहेज में मांग करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-एक दशक में बदली 104 हेल्थ हेल्पलाइन की तस्वीर -अब फोन उठाने तक सीमित नहीं, खुद मरीजों तक पहुंचकर कर रही स्वास्थ्य निगरानी

कहा कि पहले वह अपने घर वालों को दहेज में बुलेट मोटर साईकिल व अन्य सामान लाए तब ही वह उससे शादी करेगा। जिस पर उसने असमर्थता जताई। जिस पर उसने शादी करने मना कर दिया। और कानूनी कार्रवाई करने पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस व एसएसपी समेत महिला आयोग में भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपों की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119