रानीबाग में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जियारानी की स्मृति में गूंजेंगे जागर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊं के हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उत्तरायणी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर यहां कत्यूरी राजवंश की रक्षक एवं अदम्य साहस की प्रतीक राजमाता जियारानी की स्मृति में भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


मेले में कुमाऊं-गढ़वाल के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में कत्यूरी वंशजों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु जियारानी की गुफा में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे, जबकि रात्रि में पारंपरिक जागरों के माध्यम से उनकी वीरता, शौर्य और बलिदान का आह्वान किया जाएगा। जागरों की गूंज से समूचा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष रमा पांडे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था जनमिलन केंद्र एवं हाई स्कूल के कक्षों में की गई है। 14 जनवरी को परंपरानुसार खिचड़ी का वितरण भी किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


मेला संयोजक दीपक तिवारी एवं महेश भंडारी ने जानकारी दी कि मेले के दौरान प्राथमिक चिकित्सा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119